Home » कटनी » मात्र आधा जलकर जमा कर पाएं पूरी देनदारी से मुक्ति घंटाघर, खिरहनी फाटक एवं सुभाष चौक में शिविर आयोजित, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका जलकर राहत योजना का लाभ लेने एक दिवस शेष

मात्र आधा जलकर जमा कर पाएं पूरी देनदारी से मुक्ति घंटाघर, खिरहनी फाटक एवं सुभाष चौक में शिविर आयोजित, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका जलकर राहत योजना का लाभ लेने एक दिवस शेष

News Portal Development Companies In India

मात्र आधा जलकर जमा कर पाएं पूरी देनदारी से मुक्ति

घंटाघर, खिरहनी फाटक एवं सुभाष चौक में शिविर आयोजित, दोबारा नहीं मिलेगा ऐसा मौका

जलकर राहत योजना का लाभ लेने एक दिवस शेष

कटनी। वर्षों से बकाया जलकर की पूरी देनदारी से मुक्ति पाने का नगरवासियों के पास अब महज एक दिन का मौका शेष है। नगर पालिक निगम द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से लागू की गई जलकर राहत योजना के तहत उपभोक्ता अपनी कुल बकाया राशि का मात्र 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्राप्त कर सकते हैं। योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। इसके बाद यह अवसर दोबारा मिलने की संभावना नहीं है।

तीन स्थलों में शिविर आयोजित

निगम प्रशासन ने अधिक से अधिक बकायेदारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अंतिम दिन भी विशेष शिविर आयोजित करने की व्यवस्था की है। तीन प्रमुख स्थलों घंटाघर के पास, खिरहनी फाटक पंजाब नेशनल बैंक के पास एवं सुभाष चौक पर लगाए जा रहे शिविरों में पहुंचकर जलकर उपभोक्ता अपने बकाया जलकर की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित राशि जमा कर सकते हैं।

घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी

इसके साथ ही ऑनलाइन एम पी ई नगरपालिका पोर्टल https://www.enagarpalika.mp.gov.in तथा मोबाइल ऐप https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpuadd.enpcitizen के माध्यम से घर बैठे भुगतान कर छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है।

निगम प्रशासन ने बकायेदारों से अपील की है कि अंतिम दिन का इंतजार न करते हुए समय रहते बकाया राशि जमा कर योजना का लाभ उठाएं। आधी राशि जमा कर पूरी देनदारी से मुक्ति का यह अवसर सीमित अवधि के लिए है। योजना की समय-सीमा समाप्त होने के बाद 100 प्रतिशत बकाया राशि वसूली हेतु नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी कटनी की यातायात व्यवस्था की तस्वीर पुरैनी में शेष 36 भूखंडों के लिए तृतीय निविदा जारी पेट्रोल पंप, धर्मकांटा और ढाबे के लिए भी भूखंड उपलब्ध—व्यवसायियों से सहभागिता की अपील

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी कटनी की यातायात व्यवस्था की तस्वीर पुरैनी में शेष 36 भूखंडों के लिए तृतीय निविदा जारी पेट्रोल पंप, धर्मकांटा और ढाबे के लिए भी भूखंड उपलब्ध—व्यवसायियों से सहभागिता की अपील