Home » कटनी » कटनी » हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, निर्माता अनुप्रिया नागर ने कहा- ‘बाबा का आदेश मिला, इसलिए फिल्म का हिस्सा बनी

हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, निर्माता अनुप्रिया नागर ने कहा- ‘बाबा का आदेश मिला, इसलिए फिल्म का हिस्सा बनी

News Portal Development Companies In India

 

हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, निर्माता अनुप्रिया नागर ने कहा- ‘बाबा का आदेश मिला, इसलिए फिल्म का हिस्सा बनी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद फिल्म ने दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में करीब 132 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

फिल्म को अनुप्रिया नागर ने प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि फिल्म निर्माण से पहले अनुप्रिया लंदन में नौकरी करती थीं और उन्होंने अपनी जमा पूंजी फिल्म में लगा दी। अनुप्रिया के मुताबिक, उन्हें नीम करौली बाबा का आदेश मिला, जिसके बाद उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनने का फैसला किया।

अनुप्रिया हाल ही में अकबरपुर पहुंचीं, जिसे नीम करौली बाबा के जन्म और बचपन से जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि इतनी महान हस्ती से जुड़ा होने के बावजूद यह गांव अभी भी अपेक्षाकृत कम विकसित है।

उन्होंने वहां बाबा द्वारा लगाए गए नीम के पेड़ का भी जिक्र किया। अनुप्रिया ने बताया कि जब उन्होंने उस पेड़ को छुआ तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ, “जैसे मैंने बाबा को छू लिया हो।”

फिल्म की सफलता के साथ अनुप्रिया नागर की यह कहानी भी चर्चा में है, जिसमें फिल्म के प्रति उनका जुनून, अपनी पूरी पूंजी लगाने का फैसला और नीम करौली बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था सामने आती है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?