Home » कटनी » कटनी ब्रेकिंग: वार्डस्ले स्कूल के बच्चों में विवाद, मिशन चौक पर मारपीट में छात्र का सिर फूटा

कटनी ब्रेकिंग: वार्डस्ले स्कूल के बच्चों में विवाद, मिशन चौक पर मारपीट में छात्र का सिर फूटा

News Portal Development Companies In India

कटनी ब्रेकिंग: वार्डस्ले स्कूल के बच्चों में विवाद, मिशन चौक पर मारपीट में छात्र का सिर फूटा


कटनी। वार्डस्ले स्कूल के बच्चों के बीच स्कूल की छुट्टी के बाद मिशन चौक के पास विवाद होने का मामला सामने आया है। विवाद के दौरान एक छात्र के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में तीन युवकों के शामिल होने की बात सामने आई है। घटना के बाद मामला कोतवाली थाना पहुंचा, जहां पुलिस द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना को लेकर सवाल यह भी उठ रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों के बीच विवाद और मारपीट की घटना होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन की ओर से जिम्मेदार व्यक्ति या प्रिंसिपल की भूमिका सामने नहीं आई है। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही विवाद और मारपीट की वास्तविक वजह तथा इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?