निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 30 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त, 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट
कटनी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की और करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन में माधवनगर थाना प्रभारी शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व और निवार चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा की टीम ने ग्राम बिचपुरा, टेढ़ी, सुनहरा और मनिहरा क्षेत्र में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान कौशल लूनिया (58) और कल्लू लूनिया (42) के ठिकानों से करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में एएसआई राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, आरक्षक बकील यादव, अरविंद दुबे सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

