Home » कटनी » बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी निःशुल्क खाद्य सामग्री सामाजिक सरोकार के तहत गेहूं, चावल और दाल का किया गया वितरण, गरीब परिवारों ने जताया आभार

बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी निःशुल्क खाद्य सामग्री सामाजिक सरोकार के तहत गेहूं, चावल और दाल का किया गया वितरण, गरीब परिवारों ने जताया आभार

News Portal Development Companies In India

बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जरूरतमंद परिवारों को बांटी निःशुल्क खाद्य सामग्री

सामाजिक सरोकार के तहत गेहूं, चावल और दाल का किया गया वितरण, गरीब परिवारों ने जताया आभार

कटनी। सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के तहत बारडोली वेलफेयर सोसायटी द्वारा आदर्श ग्राम मड़ई के जुगियाकाप में जरूरतमंद परिवारों के लिए निःशुल्क खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के गरीब परिवारों को गेहूं, चावल एवं दाल वितरित की गई।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, जिला कटनी के ब्लॉक समन्वयक बालमुकुंद मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि आनंदम विभाग कटनी के जिला प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बारडोली वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष आर. एल. चौधरी ने बताया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर उनके दैनिक जीवन में सहयोग करना और जरूरतमंद बच्चों के परिवारों को राहत पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सोसायटी आगे भी सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर योगदान देती रहेगी।

मुख्य अतिथि बालमुकुंद मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संस्थाओं को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। किसी जरूरतमंद परिवार के लिए छोटी-सी मदद भी बड़ा सहारा बन सकती है।

खाद्य सामग्री प्राप्त करने वाले परिवारों ने बारडोली वेलफेयर सोसायटी के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माया गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी शिवकुमार चौधरी, फूला निषाद, रूपा बर्मन (परामर्शदाता), सेक्टर प्रभारी गणपत कोल सहित संस्था के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?