Home » कटनी » राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत के कटनी जिला अध्यक्ष बने वेद तिवारी

राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत के कटनी जिला अध्यक्ष बने वेद तिवारी

News Portal Development Companies In India

राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत के कटनी जिला अध्यक्ष बने वेद तिवारी


संगठन विस्तार की जिम्मेदारी, चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
कटनी। राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत ने कटनी जिले में संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के उद्देश्य से युवा समाजसेवी वेद तिवारी को कटनी जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
वेद तिवारी मूलतः तहसील बरही, जिला कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कनौर के निवासी हैं। वे रजनीश तिवारी एवं पूर्णिमा तिवारी के सुपुत्र हैं। वे लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाजसेवा के कार्यों में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं।
जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वेद तिवारी ने कहा कि वे संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आगामी समय में जिला एवं स्थानीय स्तर पर मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा अधिक से अधिक युवाओं और समाजसेवियों को संगठन से जोड़कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।
वेद तिवारी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
— वेद तिवारी
जिला अध्यक्ष, कटनी
राष्ट्रीय सनातन सेना संगठन भारत

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?