पवई पन्ना मध्य प्रदेश
SDM की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत ग्रामीणों ने उठाए सवाल, प्रभारी मंत्री और विधायक से शिकाय
पूर्व में पवई विधायक प्रहलाद लोधी कों भी क्षेत्र वासियों नें दिया था आवेदन
पवई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समीक्षा जैन की कार्यप्रणाली को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया सहित क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आमजन ने सवाल उठाए हैं। मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं अधिवक्ता संघ और सामाजिक संघठनों नें रविवार कों प्रवास पर आये प्रभारी मंत्री इंदल सिंह परमार के नाम ज्ञापन सौंपकर एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिस पर प्रभारी मंत्री नें कार्यवाही का अश्वासन दिया है।वहीं कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने विधायक प्रहलाद सिंह लोधी के नाम भी शिकायत पत्र सौंपा है एवं जानकारी अनुसार विधायक प्रहलाद लोधी नें प्रभारी मंत्री कों पत्र लिख कर एसडीएम पवई कों हटाने की मांग की है।भाजपा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया द्वारा 13 सितंबर को दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एसडीएम कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में असंतोष व्याप्त है।ज्ञापन में राजस्व कार्यों में लापरवाही, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण की फाइलों के लंबे समय तक लंबित रहने का आरोप लगाया गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि मंडल के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित की समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखे जाने के बावजूद अपेक्षित सहयोग नहीं मिलता। साथ ही क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, अतिक्रमण हटाने एवं राहत कार्यों में प्रशासनिक स्तर पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने की शिकायत भी की गई है। इधर, ग्रामीणों द्वारा विधायक के नाम सौंपे गए शिकायत पत्र में एसडीएम पर कार्यप्रणाली में उदासीनता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनहीन व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि राजस्व संबंधी मामलों में लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिकायत में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा और अन्य राजस्व प्रकरणों के लंबित होने का भी उल्लेख किया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दूर-दराज के गांवों से आने वाले गरीब ग्रामीणों को घंटों इंतजार के बाद भी अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर नहीं मिल पाता, जिससे आमजन में आक्रोश है। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोष पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई अथवा एसडीएम को पवई से अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने विधायक से भी मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।
आवेदनों और ज्ञापनों के बाद नगर में चर्चा का बाजार गर्म है की क्या सत्ता पर अफसरशाही हावी है.

