Home » पन्ना » देवेंद्रनगर पुलिस की जुआ फड़ों पर दो बड़ी कार्रवाई बड़ागांव मरहा मैदान एवं बड़वारा में दबिश देकर 11 जुआरी पकड़े, ₹2,05,600/- का मशरूका जप्त

देवेंद्रनगर पुलिस की जुआ फड़ों पर दो बड़ी कार्रवाई बड़ागांव मरहा मैदान एवं बड़वारा में दबिश देकर 11 जुआरी पकड़े, ₹2,05,600/- का मशरूका जप्त

News Portal Development Companies In India

पन्ना मध्य प्रदेश

देवेंद्रनगर पुलिस की जुआ फड़ों पर दो बड़ी कार्रवाई

बड़ागांव मरहा मैदान एवं बड़वारा में दबिश देकर 11 जुआरी पकड़े, ₹2,05,600/- का मशरूका जप्त

पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पन्ना  एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश देकर कुल 11 जुआरियों को पकड़ा गया तथा ₹2,05,600/- का मशरूका जप्त किया गया।

पहली कार्रवाई – ग्राम बड़वारा

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना देवेन्द्रनगर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बड़वारा में सुनील चौरसिया के घर की दुगई पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को मौके पर 06 व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस द्वारा मौके से ₹15,200/- नगद, 06 मोबाइल फोन एवं 52 ताश के पत्ते, कुल ₹72,200/- का मशरूका जप्त किया गया।

दूसरी कार्रवाई – बड़ागांव मरहा मैदान

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम बड़ागांव स्थित मरहा मैदान में दबिश दी गई। पुलिस को मौके पर 05 व्यक्ति जुआ खेलते मिले। पुलिस को देखकर आरोपियों द्वारा मौके से भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। मौके से ₹14,400/- नगद, 52 ताश के पत्ते, 03 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल, कुल ₹1,33,400/- का मशरूका जप्त किया गया।

दोनों कार्रवाई में कुल जप्ती
देवेंद्रनगर पुलिस द्वारा की गई दोनों कार्रवाई में कुल 11 जुआरियों को पकड़ा गया तथा ₹2,05,600/- का मशरूका जप्त किया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।अपराध की प्रकृति के दृष्टिगत आरोपियों को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत पृथक-पृथक नोटिस तामील कर निर्धारित दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि. संतोष सिंह यादव, प्रआर शंकर प्रताप सिंह बुन्देला, प्रआर सतेन्द्र बागरी, आरक्षक ब्रजेन्द्र रैकवार, आरक्षक रोहित बागरी, आरक्षक भूरी सिंह एवं आरक्षक पुष्पेंद्र जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

गणेश उत्सव में श्रद्धा के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान पूजन सामग्री नदी तालाबों और जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में ही करें संग्रहित घर और मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्रित करने निगम की विशेष व्यवस्था