Home » कटनी » गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के प्रतिमा पंडाल पर चला विशेष सफाई अभियान हरितालिका तीज पर्व पश्चात महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर की गई विशेष सफाई

गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के प्रतिमा पंडाल पर चला विशेष सफाई अभियान हरितालिका तीज पर्व पश्चात महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर की गई विशेष सफाई

News Portal Development Companies In India

गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर के प्रतिमा पंडाल पर चला विशेष सफाई अभियान

हरितालिका तीज पर्व पश्चात महिला श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर की गई विशेष सफाई

कटनी। गणेश उत्सव के मद्देनजर नगर निगम प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समितियों की सुविधा तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न प्रतिमा पंडाल स्थलों एवं उनके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पंडालों के आसपास जमा कचरे एवं गंदगी की सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित किया गया।

वहीं हरितालिका तीज पर्व पर रात्रि पूजन के पश्चात प्रातः से फुलहरा एवं पूजन सामग्री विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए निगम के स्वच्छता अमले द्वारा संबंधित विसर्जन घाटों तथा वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की भी विशेष रूप से सफाई कराई गई। घाट एवं पहुंच मार्गों की सफाई उपरांत चूने से रेखांकन कर आवागमन क्षेत्र को स्पष्ट किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा रहे और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

निगम प्रशासन द्वारा गणेश उत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था को निरंतर बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में सफाई अमले को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही श्रद्धालुओं एवं गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे पंडाल स्थलों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में निगम प्रशासन का सहयोग करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डाले

 

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

गणेश उत्सव में श्रद्धा के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान पूजन सामग्री नदी तालाबों और जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में ही करें संग्रहित घर और मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्रित करने निगम की विशेष व्यवस्था