Home » कटनी » निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

News Portal Development Companies In India

निवार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप

अवैध शराब के खिलाफ दबिश, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त; 2 क्विंटल लाहन नष्ट

कटनी। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ निवार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम सुनहरा हार में दबिश देकर 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार रुपए बताई गई है। साथ ही मौके पर करीब 2 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान रतन कोल (50), निवासी बड़ागांव थाना बड़वारा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की गई।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा द्वारा की गई।

कार्रवाई में राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, अंकित दुबे, बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

अनादि निधन पर्यूषण महापर्व दस लक्षण धर्मोंकी आराधना पूजन कल से शुरू आत्म शुद्धि और साधना के लिए दस दिनों तक बृत उपवास साधना करेंगे जैन धर्म अनुयाई पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना हेतु तैयारियां जारी