Home » कटनी » कटनी » सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी निगम की प्रभावी बढ़त 93.96 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश के अग्रणी 6 नगर निगमों में शामिल

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी निगम की प्रभावी बढ़त 93.96 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश के अग्रणी 6 नगर निगमों में शामिल

News Portal Development Companies In India

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी निगम की प्रभावी बढ़त

93.96 वेटेज स्कोर के साथ प्रदेश के अग्रणी 6 नगर निगमों में शामिल

कटनी। नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निराकरण और जवाबदेह सेवा व्यवस्था की दिशा में नगर पालिक निगम कटनी ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में निगम को 93.96 वेटेज स्कोर प्राप्त हुआ है,जिसके साथ ही नगर निगम कटनी ए ग्रेड के साथ प्रदेश के अग्रणी 6 नगर निगमों में शामिल हुआ है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा एवं निराकरण की प्रगति पर नियमित नजर रखी जा रही है। अधिकारियों-कर्मचारियों को शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। निरंतर समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप निगम के प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार दर्ज हुआ है।

नगर निगम कटनी द्वारा अगस्त माह में प्राप्त कुल 732 शिकायतों में 54.67 फीसदी शिकायतों का निराकरण संतुष्टि के साथ किया गया है। जिसके फलस्वरूप ए ग्रेड के साथ प्रदेश की नगर निगमों में छठवां स्थान हासिल करने ने यह सफलता मिल सकी है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को आगामी समय में भी इसी तरह नागरिकों की प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निराकरण कर उन्हें बेहतर एवं संवेदनशील नगरीय सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही – निगमायुक्त सुबह स्वच्छ शहर से लेकर बेहतर राजस्व वसूली तक, समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

शासन की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में न बरतें लापरवाही – निगमायुक्त सुबह स्वच्छ शहर से लेकर बेहतर राजस्व वसूली तक, समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश