Home » कटनी » कटनी » ग्राम परसेल में विराजमान हुई मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा, नौ दिनों तक भक्ति और आस्था में डूबे रहे श्रद्धालु

ग्राम परसेल में विराजमान हुई मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा, नौ दिनों तक भक्ति और आस्था में डूबे रहे श्रद्धालु

News Portal Development Companies In India

ग्राम परसेल में विराजमान हुई मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा, नौ दिनों तक भक्ति और आस्था में डूबे रहे श्रद्धालु

नगर सेठानी नौ युवक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में हुआ आयोजन, पूजा-अर्चना और भजन संध्या में उमड़ी भक्तों की भीड़

कटनी/बड़वारा। कटनी जिले की बड़वारा तहसील के ग्राम परसेल में नवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। यहां जबलपुर से लाई गई मां दुर्गा की विशाल प्रतिमा की ग्रामीणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। माता की प्रतिमा विराजमान होने के साथ ही पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बन गया और श्रद्धालु माता की आराधना में लीन नजर आए।

ग्राम परसेल में नगर सेठानी नौ युवक दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के दौरान नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रतिदिन माता के भजन और भजन संध्या के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना की। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और माता के दर्शन तथा पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

नवरात्रि के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता निभाई। मां दुर्गा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और भक्ति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस नवरात्रि महोत्सव ने गांव में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया। नौ दिनों तक चले पूजा-अर्चना और भक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से ग्राम परसेल में माता रानी की भक्ति की अनूठी छटा देखने को मिली।

जय माता दी!

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?