Home » कटनी » विजयराघवगढ़ पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹14,380 नगद और ताश के पत्ते जब्त

विजयराघवगढ़ पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹14,380 नगद और ताश के पत्ते जब्त

News Portal Development Companies In India

विजयराघवगढ़ पुलिस का जुआ फड़ पर छापा, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹14,380 नगद और ताश के पत्ते जब्त

देवराकला कन्या शाला के पास चल रहा था जुए का फड़, थाना प्रभारी अभिषेक चौबे की टीम ने की कार्रवाई

कटनी/विजयराघवगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विजयराघवगढ़ पुलिस ने ग्राम देवराकला में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 14 हजार 380 रुपये नगद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम देवराकला स्थित कन्या शाला स्कूल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को पकड़ा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र असाटी, भूरा कुशवाहा, सूरज गुप्ता, राजेश चौधरी, दीपक गुप्ता एवं कमलेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14,380 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए। इसके बाद सभी के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक नीतेश सिंह एवं प्रधान आरक्षक मज्जू कोल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विजयराघवगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों को बल मिला है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?