Home » कटनी » कटनी ब्रेकिंग न्यूज़: शाल्या होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और दो बाइक जब्त

कटनी ब्रेकिंग न्यूज़: शाल्या होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और दो बाइक जब्त

News Portal Development Companies In India

कटनी ब्रेकिंग न्यूज़: शाल्या होटल संचालक पर जानलेवा फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, कट्टा और दो बाइक जब्त

कटनी। इन्द्रानगर स्थित शाल्या होटल में कमरा देने से मना करने पर होटल संचालक पर कट्टे से फायरिंग करने के मामले में कुठला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील यादव के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा और वारदात के बाद भागने में प्रयुक्त पल्सर व अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

कमरा देने से इनकार पर गाली-गलौज, फिर कट्टे से चलाई गोली

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे इन्द्रानगर स्थित शाल्या होटल के कार्यालय में होटल संचालक प्रेमशंकर राय (56), निवासी जयप्रकाश वार्ड, नई बस्ती, कटनी बैठे थे। इसी दौरान सुनील यादव अपने तीन साथियों के साथ होटल में कमरा बुक कराने पहुंचा। कमरा देने से मना करने पर आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए कट्टा निकाल लिया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गनीमत रही कि होटल संचालक के झुक जाने से गोली उनके बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गए।

इसके बाद आरोपियों ने होटल संचालक के साथ झूमाझटकी और मारपीट की तथा मौके से फरार हो गए। घटना की रिपोर्ट पर कुठला थाने में अपराध क्रमांक 930/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(2), 331(6), 296(b) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज सहित भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को पन्ना जिले के अमानगंज सहित अन्य संभावित स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस की सक्रियता के चलते घटना के कुछ ही घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये चार आरोपी गिरफ्तार

  1. सुनील यादव (32 वर्ष), पिता प्रताप सिंह यादव, निवासी ग्राम डोभा, थाना कोतवाली, जिला पन्ना, हाल निवासी इन्द्रानगर गली नंबर 9, कटनी।
  2. पवन यादव (18 वर्ष 1 माह), पिता प्रहलाद यादव, निवासी ग्राम गनियारी, थाना सेमरिया, जिला पन्ना।
  3. जयपाल उर्फ मुन्ना यादव (25 वर्ष), पिता गिरधर यादव, निवासी ग्राम डोभा, थाना कोतवाली, जिला पन्ना।
  4. ब्रजेश यादव (24 वर्ष), पिता प्रताप सिंह यादव, निवासी ग्राम डोभा, थाना कोतवाली, जिला पन्ना।

कट्टा और वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल जब्त

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील यादव से होटल संचालक पर फायरिंग में इस्तेमाल किया गया कट्टा जब्त किया। इसके साथ ही घटना के बाद भागने में प्रयुक्त पल्सर और अपाचे मोटरसाइकिल भी विधिवत जब्त की गई हैं। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, उप निरीक्षक विनोद सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्याम सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, रामेश्वर सिंह, अजय यादव, आलोक तिवारी, ताहिर खान तथा आरक्षक पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, विजय प्रजापति, विजय राणा, बुद्धू कुमार, मनोज सिंह, शिशिर पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

कटनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से होटल संचालक पर फायरिंग के मामले में चारों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

 जेके सीमेंट की पहल से ग्रामीण स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर, बेंच-डेस्क मिलने से खिले बच्चों के चेहरे जमीन और टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी हुई दूर, ग्रामीण विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कंपनी की पहल की सराहना

पन्ना में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, तिलक राज पटेल ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम  ई-टोकन और सर्वर की समस्या से परेशान किसानों ने अमानगंज में किया प्रदर्शन, चक्काजाम का प्रयास कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप

 जेके सीमेंट की पहल से ग्रामीण स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर, बेंच-डेस्क मिलने से खिले बच्चों के चेहरे जमीन और टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी हुई दूर, ग्रामीण विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कंपनी की पहल की सराहना

पन्ना में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, तिलक राज पटेल ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम  ई-टोकन और सर्वर की समस्या से परेशान किसानों ने अमानगंज में किया प्रदर्शन, चक्काजाम का प्रयास कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप