Home » कटनी » कटनी नगर निगम की स्वच्छता मुहिम तेज, गंदगी फैलाने वाले ठेले वालों पर जुर्माना

कटनी नगर निगम की स्वच्छता मुहिम तेज, गंदगी फैलाने वाले ठेले वालों पर जुर्माना

News Portal Development Companies In India

कटनी नगर निगम की स्वच्छता मुहिम तेज, गंदगी फैलाने वाले ठेले वालों पर जुर्माना

पाठक वार्ड में नगर निगम की कार्रवाई, दोबारा गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

कटनी। नगर निगम कटनी द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त श्रीमती तपस्या परिहार के निर्देशानुसार एवं स्वास्थ्य अधिकारी निशांत कनोजिया के निर्देशन में पाठक वार्ड में गंदगी फैलाने वाले ठेले वालों पर जुर्माना लगाया गया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय प्रभारी दीपक अग्निहोत्री सहित वार्ड दरोगा संगीत शर्मा, लीलाधर, संदीप कुंडे और सोहन मौजूद रहे। टीम ने ठेले वालों को समझाइश देते हुए कहा कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और कचरा इधर-उधर न फैलाएं।

नगर निगम की टीम ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोबारा गंदगी फैलाते हुए पाए गए, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने तथा शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?