Home » कटनी » कटनी » कटनी में डेयरी संचालक पर जानलेवा हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और हथियार बरामद

कटनी में डेयरी संचालक पर जानलेवा हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और हथियार बरामद

News Portal Development Companies In India

कटनी में डेयरी संचालक पर जानलेवा हमले का आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चेन और हथियार बरामद

जालपा मढ़िया के पास पुरानी रंजिश में किशोर तोमर पर किया था हमला, जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने दबोचा; आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं 11 आपराधिक प्रकरण

कटनी। शहर के जालपा मढ़िया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर डेयरी संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादी की लूटी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की चैननुमा पंच और एक धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। उसके खिलाफ पहले से 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुरानी रंजिश में किया हमला, सोने की चेन भी लूटी

पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को सुख्खन चौक निवासी 57 वर्षीय दूध डेयरी संचालक किशोर तोमर (कांचकार) पर जालपा मढ़िया के पास एक गली में हमला किया गया था। आरोप है कि हर्ष द्विवेदी ने पुरानी रंजिश के चलते घात लगाकर किशोर तोमर पर ईंट-पत्थरों और लोहे की चैन से हमला किया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान फरियादी के गले में पहनी सोने की चेन भी लूट ली गई।

घटना की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 1209/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी) और 109(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जबलपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की और संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जबलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद है और ट्रेन से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल जबलपुर रवाना हुई और रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित को अभिरक्षा में ले लिया।

सोने की चेन, चैननुमा पंच और चाकू जब्त

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से किशोर तोमर की लूटी गई सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की चैननुमा पंच और एक धारदार चाकू बरामद किया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।

आरोपी के खिलाफ पहले से 11 आपराधिक मामले

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हर्ष द्विवेदी उर्फ लल्ला पंडित क्षेत्र का आदतन अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व से 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में उपनिरीक्षक लेख सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद पैकरा, प्रधान आरक्षक अनुराग सोनकर, अजय दुबे, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, पुष्पराज सिंह तथा आरक्षक अजय प्रताप, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह और दीपक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?