गांधीगंज निवासी श्रीमती शीला देवी खरे का 99 वर्ष की आयु में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
खनिज व्यवसायी की मां थीं शीला देवी खरे, पुत्रों और पौत्रों सहित परिवारजनों ने दी श्रद्धांजलि
कटनी। गांधीगंज निवासी खनिज व्यवसायी की मां श्रीमती शीला देवी खरे का 99 वर्ष की आयु में दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों एवं परिचितों में शोक व्याप्त है।
स्वर्गीय श्रीमती शीला देवी खरे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्र सुभाष खरे, संजय खरे एवं पत्रकार योगेश खरे (बबलू) हैं। वहीं पौत्रों में आकाश खरे, अंबर खरे, अक्षय खरे, हर्ष खरे, अमित खरे एवं अधिवक्ता यश खरे सहित समस्त परिवारजन शामिल हैं।
परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अंतिम संस्कार: समय की सूचना बाद में दी जाएगी।
ॐ शांति। शत्-शत् नमन। 🙏

