Home » कटनी » विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन की ‘मुस्कान की दिवाली’: कटनी की बस्तियों में 350 बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन की ‘मुस्कान की दिवाली’: कटनी की बस्तियों में 350 बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

News Portal Development Companies In India

विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन की ‘मुस्कान की दिवाली’: कटनी की बस्तियों में 350 बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान

कटनी। सामाजिक संस्था विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वर्ष 2019 से निरंतर आयोजित किया जा रहा सेवा अभियान ‘मुस्कान की दिवाली’ इस वर्ष भी कटनी शहर की विभिन्न बस्तियों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर संस्था की ओर से माली समाज व आसपास की बस्तियों के लगभग 350 जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, ताजे फल, नमकीन, बिस्किट एवं दैनिक आवश्यकता की सामग्रियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विख्यात समाजसेविका स्वाति पाठक उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया और संस्था के युवाओं की सराहना करते हुए कहा, “वर्ष 2019 से लगातार जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां भरने का यह प्रयास बेहद प्रेरणादायक है। सच्चे अर्थों में दिवाली की खुशी वही है, जो दूसरों के चेहरों पर मुस्कान ला सके।”

फाउंडेशन के अध्यक्ष अरजीत खरे, सचिव मयंक त्रिसोलिया, महामंत्री विप्रांशु पटेल एवं महामंत्री दशमीत सिंह के मार्गदर्शन व कुशल नेतृत्व में इस पूरे वितरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

आयोजन में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान अमन सुहाने, रोहित गट्टानी, अंशिका, भवानी कनौजिया, अंशू हरबोल, जय सोनी, सुशील तिवारी, अभिनव, आदर्श पटेल, अनुराग सोनी, प्रभात विश्वकर्मा, पलक जैन, रिया मंग्लानी, सुशील तिवारी, अभिनव तिवारी, उद्देश्य गुप्ता, अभय पांडे, संकल्प खरे, मनाली निषाद, जया थापा एवं रिचा की प्रमुख मौजूदगी रही। सभी ने बस्तियों में पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया और त्योहार का आनंद साझा किया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश