Home » पन्ना » दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

News Portal Development Companies In India

दीपावली पर पटाखा कारोबारियों पर प्रशासन की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पवई में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी ने ली व्यापारियों की बैठक, सुरक्षा नियमों का पालन करने के दिए सख्त निर्देश

पन्ना/पवई। दीपावली पर्व पर पटाखों की सुरक्षित बिक्री और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पवई थाना परिसर में लाइसेंसधारी पटाखा व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को शासन के नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।

बैठक में एसडीएम समीक्षा जैन, एसडीओपी शिवा पाठक और थाना प्रभारी सुशील कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी व्यापारी निर्धारित स्थलों पर ही पटाखों की दुकानें लगाएं और अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें। दुकानों में बालू, पानी और फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानों के आसपास धूम्रपान पर प्रतिबंध, भीड़ नियंत्रण और दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने को कहा गया।

एसडीएम समीक्षा जैन ने प्रतिबंधित एवं तेज आवाज वाले पटाखों की बिक्री नहीं करने तथा सुप्रीम कोर्ट और प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। वहीं एसडीओपी शिवा पाठक ने दो टूक कहा कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

थाना प्रभारी सुशील कुमार ने व्यापारियों से त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में मौजूद सभी पटाखा व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?