Home » कटनी » कटनी » शराब के नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी, बड़वारा पुलिस ने चालक पर की कार्रवाई

शराब के नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी, बड़वारा पुलिस ने चालक पर की कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

शराब के नशे में ट्रक चलाना पड़ा भारी, बड़वारा पुलिस ने चालक पर की कार्रवाई

कटनी। बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर ट्रक चलाने वाले चालक के खिलाफ Drink and Drive की कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है और चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन भेजा है।

पुलिस के अनुसार, 09 सितंबर 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक MP 13 GB 0278 को रोककर चालक की जांच की गई। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर चालक द्वारा शराब का सेवन किया जाना पाया गया।

चालक की पहचान राहुल अलावा (32 वर्ष), पिता अर्जुन अलावा, निवासी खलघट, थाना दामनोद, जिला धार के रूप में हुई। शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की।

पुलिस ने ट्रक MP 13 GB 0278 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया। मामले के निराकरण के लिए इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, जबकि चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए प्रतिवेदन भेजा गया है।

इनकी रही विशेष भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

नागरिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक एवं राम जानकी हनुमान वार्ड का लिया जायजा बाधित आवागमन को लेकर अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, सड़क निर्माण एवं नाला कव्हरिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश