Home » कटनी » कटनी » कटनी: घर में घुसकर युवक से मारपीट, पत्नी का हाथ मरोड़कर चूड़ियां तोड़ने का आरोप; जान से मारने की धमकी

कटनी: घर में घुसकर युवक से मारपीट, पत्नी का हाथ मरोड़कर चूड़ियां तोड़ने का आरोप; जान से मारने की धमकी

News Portal Development Companies In India

कटनी: घर में घुसकर युवक से मारपीट, पत्नी का हाथ मरोड़कर चूड़ियां तोड़ने का आरोप; जान से मारने की धमकी

कटनी | मदन तिवारी की रिपोर्ट 

कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोकेंद्र पिता उमेश पटेल ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने घर में बैठा था। इसी दौरान लकी सोनी घर के अंदर आया और गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसे धमकाते हुए नीचे पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।

शोर सुनकर लोकेंद्र की पत्नी चन्द्रकली पटेल पति को बचाने पहुंचीं। शिकायत के अनुसार, इसी दौरान आरोपी के साथी नफी सोनी ने उनका दाहिना हाथ पकड़कर मरोड़ दिया और थप्पड़ मार दिया। हाथ मरोड़ने के दौरान उनकी चूड़ियां टूट गईं और कांच के टुकड़े हाथ में धंसने से खून निकल आया।

घटना के दौरान पीड़ित का भाई दुर्गेश पटेल और अन्नू आदिवासी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। पीड़ित ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि लकी सोनी ने उसे जान से खत्म करने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़ित अपनी पत्नी के साथ रीठी थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

नागरिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक एवं राम जानकी हनुमान वार्ड का लिया जायजा बाधित आवागमन को लेकर अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, सड़क निर्माण एवं नाला कव्हरिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश