Home » कटनी » कटनी » 16 सितंबर को होगा विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह, कटनी में भव्य आयोजन की तैयारी

16 सितंबर को होगा विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह, कटनी में भव्य आयोजन की तैयारी

News Portal Development Companies In India

16 सितंबर को होगा विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह, कटनी में भव्य आयोजन की तैयारी

कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल, बस स्टैंड, कटनी में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार समारोह में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

समारोह में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थानी करेंगे। वहीं बाल ब्रह्मचारी संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज मुख्य संत के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में नूपुर कपूर, प्रिंसिपल सेंट किड्स स्कूल, सुधांशु तिवारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी तथा डॉ. श्रीमतिनिधि प्रसंग बजाज, कटनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम प्रभारी मोनी जैसवानी, जिला अध्यक्ष लखन साहू, कार्यक्रम संयोजक मनीष दुबे, जिला मंत्री राहुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

आयोजकों द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में राहुल दुबे, प्रदेश सह संयोजक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, जिला कटनी से करण मिश्रा, आयुष अवस्थी, कुनाल बर्मन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम नागरिकों से भी 16 सितंबर को आयोजित स्थापना दिवस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

गणेश उत्सव में श्रद्धा के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान पूजन सामग्री नदी तालाबों और जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में ही करें संग्रहित घर और मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्रित करने निगम की विशेष व्यवस्था