Home » कटनी » कटनी » शराब पीने के लिए मांगे ₹2 हजार, इनकार करने पर युवक से मारपीट! बड़वारा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 शराब पीने के लिए मांगे ₹2 हजार, इनकार करने पर युवक से मारपीट! बड़वारा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

News Portal Development Companies In India

 शराब पीने के लिए मांगे ₹2 हजार, इनकार करने पर युवक से मारपीट! बड़वारा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उमरिया से जबलपुर जा रहे युवक के साथ टिकरिया के पास हुई घटना, ₹500 देने के बाद भी कर रहे थे अतिरिक्त रुपयों की मांग, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

कटनी/बड़वारा। शराब पीने के लिए रुपये मांगने और इनकार करने पर युवक के साथ मारपीट करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 18 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में मारपीट, गाली-गलौज और शराब पीने के लिए जबरन रुपये मांगने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 ₹500 देने के बाद भी मांगे ₹2 हजार, विरोध करने पर की मारपीट

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी कुलदीप पाठक, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, मानपुर, जिला उमरिया ने 17 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक, वह 16 अक्टूबर को दुकान का सामान खरीदने के लिए इंदौर जाने हेतु बस से उमरिया जा रहा था। रास्ते में उसे प्रिंस गुप्ता की कार दिखाई दी। फोन करके कार रुकवाने के बाद वह बस से उतरकर कार में बैठ गया। कार में प्रिंस गुप्ता के अलावा भोला सोनी, वीरू सोनी और चालक सागर विश्वकर्मा मौजूद थे।

फरियादी ने उमरिया रेलवे स्टेशन छोड़ने का आग्रह किया, लेकिन कार सवारों ने जबलपुर जाने की बात कही, जिसके बाद वह उनके साथ जबलपुर के लिए रवाना हो गया। शाम करीब 7:30 बजे पथवारी से पहले टिकरिया के पास सभी लोग कार से उतरकर सड़क किनारे शराब पीने लगे। फरियादी ने शराब पीने से इनकार करते हुए देर होने के कारण आगे चलने की बात कही तो आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए।

रुपये देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और हमला

फरियादी के अनुसार, उसने वीरू सोनी को 500 रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने उससे 2,000 रुपये की मांग की। अतिरिक्त रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि वीरू सोनी ने पहले थप्पड़ मारे और फिर फरियादी के सीने पर बैठकर उसके चेहरे व गाल पर वार किए। इसके बाद भागने के दौरान पास में पड़ा डंडा उठाकर उसकी पीठ पर भी हमला किया गया। इस दौरान अन्य आरोपियों द्वारा भी मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। घटना में फरियादी के सिर, चेहरे और सीने में चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान पवन सोनी भी मौके पर मौजूद था, जिसने घटना को देखा और सुना।

 अपराध दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

फरियादी की शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 616/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(B), 351(2), 119(1) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने 18 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 गिरफ्तार किए गए आरोपी

* अमन उर्फ भोला सोनी, पिता दादूराम सोनी, उम्र 20 वर्ष।

* प्रिंस उर्फ अपूर्व गुप्ता, पिता ओमप्रकाश गुप्ता, उम्र 22 वर्ष।

* अमित उर्फ वीरू सोनी, पिता रामयस सोनी, उम्र 31 वर्ष, निवासी बिजहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल।

 इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नीतेश डोंगरे एवं प्रधान आरक्षक पवनराज की विशेष भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई से शराब पीने के लिए जबरन रुपये मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया गया है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

व्यवस्थित चल समारोह एवं समयबद्ध प्रतिमा विसर्जन को लेकर गाटरघाट में रहेगी अतिरिक्त विसर्जन कुंड की व्यवस्था निगमायुक्त सुश्री परिहार ने प्रतिमाओं के सुचारु विसर्जन हेतु तैनात किए अतिरिक्त 28 कर्मचारी