Home » कटनी » कटनी » वोट चोरी के खिलाफ कटनी में ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार हल्ला बोल, विशाल बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

वोट चोरी के खिलाफ कटनी में ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार हल्ला बोल, विशाल बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

News Portal Development Companies In India

कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट

वोट चोरी के खिलाफ कटनी में ब्लॉक अध्यक्षों का जोरदार हल्ला बोल, विशाल बाइक रैली निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

कटनी। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के ब्लॉक अध्यक्षों के द्वारा आज कटनी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकालकर जनता के बीच लोकतंत्र बचाने का संदेश दिया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग बुलंद की।

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि “वोट चोरी केवल किसी राजनीतिक दल के साथ अन्याय नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों पर सीधा सवाल है। लोकतंत्र में सरकार जनता के वोट से बनती है, किसी भी तरह की कथित धांधली से नहीं। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह हर मतदाता के विश्वास की रक्षा करे और उठ रहे सवालों का निष्पक्ष जवाब दे। कांग्रेस पार्टी जनता के मताधिकार पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का संतोषजनक समाधान नहीं होता, तब तक कांग्रेस की आवाज सड़क से सदन तक गूंजती रहेगी।”

संगठन महासचिव कटनी शहर प्रेम बत्रा ने कहा कि “लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और उस ताकत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता वोट की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगा।”*

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ब्लॉक अध्यक्षों ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र की हत्या के किसी भी प्रयास के खिलाफ कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जनता के मताधिकार, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा,राकेश जैन कक्का,राजा जगवानी,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी,राहुल होतवानी, रंजीत सिंह,दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, प्रशांत जयसवाल,इजराइल खान,विजय मंगल चौधरी,सचिन गर्ग,इरशाद खान,आफताब खान,श्याम पाहुजा अभिषेक शिवहरे, विनोद अहिरवार,रमेश अहिरवार,संदीप हांडा,राजेश चावरे,राजेश निषाद, इकलाख अहमद,कपिल पटेल, हर्षित मिश्रा उपस्थिति रहें।

नारा बुलंद है — वोट हमारा, अधिकार हमारा! लोकतंत्र पर वार नहीं सहेंगे, वोट के अधिकार की रक्षा करेंगे!

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

 जेके सीमेंट की पहल से ग्रामीण स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर, बेंच-डेस्क मिलने से खिले बच्चों के चेहरे जमीन और टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी हुई दूर, ग्रामीण विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कंपनी की पहल की सराहना

पन्ना में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, तिलक राज पटेल ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम  ई-टोकन और सर्वर की समस्या से परेशान किसानों ने अमानगंज में किया प्रदर्शन, चक्काजाम का प्रयास कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप