Home » कटनी » नागरिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक एवं राम जानकी हनुमान वार्ड का लिया जायजा बाधित आवागमन को लेकर अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, सड़क निर्माण एवं नाला कव्हरिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

नागरिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक एवं राम जानकी हनुमान वार्ड का लिया जायजा बाधित आवागमन को लेकर अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, सड़क निर्माण एवं नाला कव्हरिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

News Portal Development Companies In India

नागरिकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर महापौर श्रीमती सूरी ने किया विभिन्न क्षेत्रों का मैदानी निरीक्षण

मदन मोहन चौबे, सी.एल.पी. पाठक एवं राम जानकी हनुमान वार्ड का लिया जायजा

बाधित आवागमन को लेकर अधिकारियों को तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश, सड़क निर्माण एवं नाला कव्हरिंग के प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

कटनी (11 सितंबर)- नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का लगातार मैदानी निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर श्रीमती सूरी ने मदन मोहन चौबे वार्ड, सी.एल.पी. पाठक वार्ड, राम जानकी हनुमान वार्ड के पवन पुरी क्षेत्र एस.बी.एन. हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नागरिकों से सीधे संवाद कर सुनीं आवागमन संबंधी समस्याएं

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी को अवगत कराया कि उनके घरों तक पहुंचने वाले मार्ग में निर्माण कार्य कराए जाने के कारण रास्ता बाधित हो गया है। इसके चलते संबंधित गली अत्यधिक संकरी हो गई है। नागरिकों ने बताया कि इसी मार्ग से बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धजनों का नियमित आवागमन होता है, जिससे आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

महापौर ने नागरिकों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर संबंधित उपयंत्री को स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा मार्ग सुरक्षित एवं सुगम बना रहे, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से की जाए।

महाजन टाल से स्थल तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव, शीघ्र कराया जाएगा कार्य

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने सड़क निर्माण की आवश्यकता से भी महापौर को अवगत कराया। नागरिकों द्वारा संबंधित मार्ग का भ्रमण कराते हुए सड़क निर्माण की मांग रखी गई। महापौर श्रीमती सूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाजन टाल से उक्त स्थल तक सड़क निर्माण कार्य का प्रस्ताव तैयार है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की मूलभूत अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

खुले नाले की समस्या के निराकरण हेतु नाला कव्हरिंग का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

सी.एल.पी. पाठक वार्ड एवं मदन मोहन चौबे वार्ड के बीच वाली गली में खुले नाले को कव्हर कराने की मांग भी नागरिकों द्वारा महापौर के समक्ष रखी गई। नागरिकों ने बताया कि खुले नाले के कारण आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी समस्या बनी रहती है तथा बच्चों एवं वृद्धजनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है।

महापौर श्रीमती सूरी ने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित उपयंत्री को नाला कव्हरिंग के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए।

सफाई एवं पेयजल व्यवस्था को लेकर भी दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित एवं पर्याप्त सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही महापौर ने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पर्याप्त एवं नियमित पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नागरिकों से प्राप्त समस्याओं का मौके पर परीक्षण कर उनका शीघ्र एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

नागरिकों एवं स्कूली बच्चों की सुविधा हेतु तत्काल आवागमन सुलभ बनाने के दिए निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने श्री राम जानकी हनुमान वार्ड के साईपुरम प्रवेश मार्ग पवनपुरी क्षेत्र के साथ एस.बी.एन. हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंच मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पाइपलाइन डालने के कार्य के बाद मार्ग की स्थिति प्रभावित हुई है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को भी आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

महापौर ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को नागरिकों एवं स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवागमन सुलभ बनाए जाने हेतु तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण एवं विकास कार्यों के दौरान नागरिकों एवं स्कूली बच्चों के आवागमन में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

महापौर श्रीमती सूरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याओं को मौके पर समझा जा रहा है, ताकि आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर उनका शीघ्र निराकरण कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों के लिए सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, उपयंत्री हिमांशु गौतम सहित संबंधित अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?