Home » कटनी » आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

News Portal Development Companies In India

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध

कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था

पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

कटनी (14 सितंबर)। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं उनके सुरक्षित रख-रखाव को लेकर कांजी हाउस में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में निगम अधिकारियों द्वारा समय समय पर कांजी हाउस का निरीक्षण कर वहां पशुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जाकर पशुओं के लिए चारा-पानी की उपलब्धता, साफ-सफाई, सुरक्षित रख-रखाव एवं परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई का भी ध्यान रखा जा रहा है।

रविवार शाम से देर रात तक चलाया गया अभियान

नगर निगम द्वारा रविवार शाम से देर रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा मवेशियों के नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संत नगर, बी.डी. अग्रवाल वार्ड एवं गर्ग चौराहा से झिंझरी तक विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 14 पशुओं को पकड़कर सुरक्षित रूप से कांजी हाउस पहुंचाया गया। निगम के हांका दल द्वारा लगातार ऐसे क्षेत्रों में कार्रवाई की जा रही है, जहां सड़क पर आवारा मवेशियों के विचरण से यातायात प्रभावित होने अथवा दुर्घटना की स्थिति निर्मित होने की संभावना रहती है।

सुरक्षित यातायात एवं पशुओं की सुरक्षा में नागरिक करें सहयोग

निगम प्रशासन ने नागरिकों से विशेष अपील की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें। सड़क पर खुले घूमते मवेशियों के कारण यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की स्थिति भी निर्मित हो सकती है। नागरिक अपने पशुओं को घर अथवा निर्धारित स्थान पर ही सुरक्षित रखें, ताकि वे सड़क पर न आएं और स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा अन्य नागरिकों को भी आवागमन में परेशानी न हो।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि शहर को आवारा मवेशियों से मुक्त रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। पशुओं को खुले में छोड़ने के बजाय उनकी जिम्मेदारीपूर्वक देखभाल करें।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

गणेश उत्सव में श्रद्धा के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान पूजन सामग्री नदी तालाबों और जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में ही करें संग्रहित घर और मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्रित करने निगम की विशेष व्यवस्था