Home » कटनी » बिछिया में जुआ फड़ पर निवार पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार 3,170 नगद और ताश के पत्ते जब्त, जुआ खिलाने वाला आरोपी मौके से फरार

बिछिया में जुआ फड़ पर निवार पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार 3,170 नगद और ताश के पत्ते जब्त, जुआ खिलाने वाला आरोपी मौके से फरार

News Portal Development Companies In India

बिछिया में जुआ फड़ पर निवार पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार

3,170 नगद और ताश के पत्ते जब्त, जुआ खिलाने वाला आरोपी मौके से फरार

कटनी। आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने ग्राम बिछिया में जुआ फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹3,170 नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। वहीं जुआ खिलाने वाला आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर को चौकी निवार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बिछिया के रंगमंच परिसर में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से जुआ खेलते हुए जितेंद्र सिंह, प्रदीप कोल, शिवम बर्मन, शिवकुमार कोल, संजीत सोनी और ललित कुमार को पकड़ लिया। तलाशी एवं मौके की कार्रवाई में कुल ₹3,170 नगद तथा ताश के पत्ते जब्त किए गए।
जुआ खिलाने वाला आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार जुआ खिलाने वाला आरोपी मोनू उर्फ प्रदीप बर्मन निवासी बिछिया कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम एवं धारा 49(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में सउनि राजेश कोरी, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा सहित पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

30 साल से फल बेचकर परिवार पाल रहे बुजुर्ग की दुकान पर कब्जे का आरोप, नगर निगम में शिकायत के बाद दोबारा लगवाई दुकान गोल बाजार में गरीब फल विक्रेता शंकरलाल साहू ने रिक्की नामक युवक व साथियों पर तख्ता हटाकर जगह कब्जाने और धमकी देने के लगाए आरोप

30 साल से फल बेचकर परिवार पाल रहे बुजुर्ग की दुकान पर कब्जे का आरोप, नगर निगम में शिकायत के बाद दोबारा लगवाई दुकान गोल बाजार में गरीब फल विक्रेता शंकरलाल साहू ने रिक्की नामक युवक व साथियों पर तख्ता हटाकर जगह कब्जाने और धमकी देने के लगाए आरोप