कटनी चौपाटी में रावण दहन की तैयारियां तेज, बजरंग उत्सव समिति ने किया विधिवत पूजन-अर्चन
जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
कटनी। विजयादशमी पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर कटनी चौपाटी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में बजरंग उत्सव समिति के तत्वावधान में विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की सफलता एवं भव्य आयोजन की कामना की गई। समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का निरंतर निर्वहन किया जा रहा है।
पूजन-अर्चन के दौरान रावण दहन कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बजरंग उत्सव समिति के कार्यक्रम अध्यक्ष एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की प्रमुख उपस्थिति में आयोजन की तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। उनके नेतृत्व में समिति द्वारा प्रतिवर्ष रावण दहन का आयोजन किया जाता है, जिसमें शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।
विजयादशमी पर होने वाला रावण दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। कटनी चौपाटी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल रहता है। बजरंग उत्सव समिति द्वारा आयोजन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, शशांक श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारस जैन, नीलेश विश्वकर्मा, सुनील विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, आशीष गुप्ता, रजनीश मिश्रा, वीरेंद्र ताम्रकार, सुरेश साहू, दीपक विचपुरिया, अजय रैदास, कमलेश पटेल सहित बजरंग उत्सव समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
पूजन-अर्चन के माध्यम से आयोजन की सफलता की कामना करते हुए समिति सदस्यों ने विजयादशमी के पर्व को उत्साह, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

