Home » कटनी » कटनी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, FIR के 3 घंटे के भीतर बड़वारा पुलिस की कार्रवाई

कटनी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, FIR के 3 घंटे के भीतर बड़वारा पुलिस की कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

कटनी: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, FIR के 3 घंटे के भीतर बड़वारा पुलिस की कार्रवाई

Oplus_131072

रोहनिया गांव में दशहरा जुलूस के दौरान छत से पत्थर फेंकने का आरोप, घटना के बाद रीवा भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी

कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोहनिया में दशहरा पर्व के दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पत्थर फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 20 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे बाजार चौक स्थित आदिवासी मोहल्ले में हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जुलूस के दौरान प्रतिमा और श्रद्धालुओं पर पत्थर लगने का आरोप

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम रोहनिया में दशहरा पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान बाजार चौक स्थित आदिवासी मोहल्ले में विराजित दुर्गा प्रतिमा पर छत से पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई। पत्थर प्रतिमा के साथ-साथ जुलूस में शामिल लोगों को भी लगे।

घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। इस संबंध में ग्राम रोहनिया निवासी खेमचन्द्र यादव ने बड़वारा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने शेख इबरार मुसलमान उर्फ अक्कू खान और कासरीन बी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 298 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

रीवा भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित की।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे और रीवा की ओर भागने की कोशिश कर रहे थे। बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए FIR दर्ज होने के महज तीन घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में:

  1. शेख इबरार मुसलमान उर्फ अक्कू खान, पिता शेख शब्बीर, उम्र 35 वर्ष।
  2. कासरीन बी, पति शेख इबरार मुसलमान उर्फ अक्कू खान, उम्र 28 वर्ष।

दोनों निवासी ग्राम कुर्सीटोला, थाना बड़वारा, जिला कटनी बताए गए हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी और महिला आरक्षक रूपाली यादव की विशेष भूमिका रही।

बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस प्रकरण की विवेचना कर रही है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

 जेके सीमेंट की पहल से ग्रामीण स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर, बेंच-डेस्क मिलने से खिले बच्चों के चेहरे जमीन और टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी हुई दूर, ग्रामीण विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कंपनी की पहल की सराहना

पन्ना में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, तिलक राज पटेल ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम  ई-टोकन और सर्वर की समस्या से परेशान किसानों ने अमानगंज में किया प्रदर्शन, चक्काजाम का प्रयास कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप

 जेके सीमेंट की पहल से ग्रामीण स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर, बेंच-डेस्क मिलने से खिले बच्चों के चेहरे जमीन और टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी हुई दूर, ग्रामीण विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कंपनी की पहल की सराहना

पन्ना में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, तिलक राज पटेल ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम  ई-टोकन और सर्वर की समस्या से परेशान किसानों ने अमानगंज में किया प्रदर्शन, चक्काजाम का प्रयास कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप