Home » कटनी » गाटर घाट एवं पीर बाबा विसर्जन घाट पर प्रतिमा विसर्जन का क्रम अनवरत जारी, सुरक्षा के मद्देनजर शेष कृत्रिम जलकुंड किए गए बंद दोनों घाटों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अमला तैनात

गाटर घाट एवं पीर बाबा विसर्जन घाट पर प्रतिमा विसर्जन का क्रम अनवरत जारी, सुरक्षा के मद्देनजर शेष कृत्रिम जलकुंड किए गए बंद दोनों घाटों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अमला तैनात

News Portal Development Companies In India

गाटर घाट एवं पीर बाबा विसर्जन घाट पर प्रतिमा विसर्जन का क्रम अनवरत जारी, सुरक्षा के मद्देनजर शेष कृत्रिम जलकुंड किए गए बंद

दोनों घाटों पर व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अमला तैनात

कटनी। दशहरा पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को भी नगर में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित विसर्जन को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा गुरुवार को भी गाटर घाट एवं पीर बाबा विसर्जन घाट पर ही प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था जारी रखी गई है। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से नगर के अन्य स्थलों पर निर्मित 9 कृत्रिम विसर्जन कुंडों को बंद कर दिया गया है।

गाटर घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम जारी रहने के साथ ही दोनों निर्धारित घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निगम का अमला तैनात है। अधिकारी -कर्मचारी घाटों पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से विसर्जन में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

नगर निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रतिमाओं का विसर्जन केवल गाटर घाट एवं पीर बाबा विसर्जन घाट पर ही करें, साथ ही घाटों पर तैनात कर्मचारियों को सुरक्षित विसर्जन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

 जेके सीमेंट की पहल से ग्रामीण स्कूलों में बदली शिक्षा की तस्वीर, बेंच-डेस्क मिलने से खिले बच्चों के चेहरे जमीन और टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने की मजबूरी हुई दूर, ग्रामीण विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कंपनी की पहल की सराहना

पन्ना में खाद संकट पर किसानों का आक्रोश, तिलक राज पटेल ने सरकार को दिया दो दिन का अल्टीमेटम  ई-टोकन और सर्वर की समस्या से परेशान किसानों ने अमानगंज में किया प्रदर्शन, चक्काजाम का प्रयास कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप