Home » कटनी » कटनी में माफिया राज के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार! कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कटनी में माफिया राज के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार! कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

News Portal Development Companies In India

कटनी में माफिया राज के खिलाफ कांग्रेस का हुंकार! कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा कौन करेगा? – अमित शुक्ला

कटनी। मध्यप्रदेश में बढ़ते माफिया आतंक, बिगड़ती कानून व्यवस्था और पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर ने मोर्चा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेसजनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए।

जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में शराब, रेत और खनिज माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। हाल ही में शराब माफिया द्वारा खातौंगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की ट्रक से कुचलकर की गई हत्या ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति उजागर कर दी है। जब कर्तव्य निभाने वाले पुलिस अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

अमित शुक्ला ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है और माफिया तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि माफियाओं को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

ज्ञापन में रखीं प्रमुख मांगें

कांग्रेस ने थाना प्रभारी दिलीप पुरी गोस्वामी की हत्या के सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई, प्रदेश में सक्रिय माफियाओं के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक, माफियाओं को संरक्षण देने वालों की निष्पक्ष जांच तथा पुलिस अधिकारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही कटनी जिले में भी अवैध गतिविधियों और माफिया तंत्र पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की मांग उठाई।

इस दौरान प्रेम बत्रा, राजा जगवानी, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, श्याम पाहुजा, आफताब अहमद, विजय मंगल चौधरी, अहमद कुरैशी, राहुल होतवानी, नारायण निषाद, राजकुमार विश्वकर्मा, रमेश अहिरवार, कपिल पटेल, अंशु गुप्ता, ऋषभ पटेल, लक्ष्मी यादव, इकलाख अहमद एवं हर्षित मिश्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस ने शासन-प्रशासन को चेतावनी दी कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने और माफिया तंत्र पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?