Home » पन्ना » राहुल नामदेव बनाए गए नामदेव समाज पवई के अध्यक्ष

राहुल नामदेव बनाए गए नामदेव समाज पवई के अध्यक्ष

News Portal Development Companies In India

पवई पन्ना मध्य प्रदेश

राहुल नामदेव बनाए गए नामदेव समाज पवई के अध्यक्ष

पूर्व अध्यक्ष एवं पूरी कार्यकारिणी को किया गया भंग…….

पवई नगर के गांधी चौक शिव मंदिर में नामदेव समाज की बैठक का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम संत नामदेव जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया एवं समाज के वरिष्ठ जनों ने अपने-अपने विचार रखें साथ ही कैसे समाज को संगठित किया जाए और आगामी कार्यक्रम हेतु भी विचार विमर्श किया गया जिसमें इस वर्ष संत नामदेव जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया साथ ही पूर्व अध्यक्ष एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमें सर्वसम्मति से राहुल नामदेव पिता रूपनारायण नामदेव को समाज पवई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया समाज के वरिष्ठ जनों ने उनका तिलक करते हुए उनके सफल कार्यकाल की उन्हें शुभकामनाएं दी उनकी अध्यक्ष बनाए जाने पर युवाओं में काफी हर्ष दिखा , नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल नामदेव ने भी उपस्थित समाज के सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उससे वह पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे
बैठक में समाज के वरिष्ठ डॉक्टर अशोक नामदेव , रामकुमार नामदेव, नत्थू लाल नामदेव, कमलेश नामदेव,राजकुमार नामदेव, रूपनारायण नामदेव, प्रमोद नामदेव,प्रहलाद नामदेव,सीताराम नामदेव,लखन लाल नामदेव, अभिषेक नामदेव , विनोद नामदेव,सचिन नामदेव, राहुल नामदेव, गोविंद नामदेव, सचिन नामदेव सहित सैकड़ो की संख्या में नामदेव समाज बंधु उपस्थित रहे

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

आवारा मवेशियों के नियंत्रण एवं सुरक्षित रख-रखाव को लेकर निगम द्वारा किए जा रहे आवश्यक प्रबंध कांजी हाउस में पशुओं के लिए की जा रही चारा-पानी एवं स्वच्छता की व्यवस्था पशुपालक अपने मवेशियों को खुला न छोड़ें, सुरक्षित आवागमन के लिए निगम का सहयोग करें

गणेश उत्सव में श्रद्धा के साथ स्वच्छता का भी रखें ध्यान पूजन सामग्री नदी तालाबों और जलस्रोतों में न डालें, निर्धारित पात्रों में ही करें संग्रहित घर और मंदिरों से पूजन सामग्री एकत्रित करने निगम की विशेष व्यवस्था