
सेवा ही संकल्प अभियान एवं सी एम जन विश्वास अभियान कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक में नही पहुंचे जनप्रतिनिधि
नही रुक रहा एसडीएम जन प्रतिनिधियों का विरोध
पवई नगर के राज्य आजीविका मिशन कार्यालय में एस डी एम समीक्षा जैन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी गुरूवार 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान एवं सी एम जन विश्वास अभियान को संपन्न कराने के संबंध में बैठक का आयोजन मंगलवार को
किया था,जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने एसडीएम समीक्षा जैन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक में अनुपस्थित रहे जिससे नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा इसको लेकर जब स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा के पदाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पवई एसडीएम की कार्य प्रणाली संतोषजनक नहीं है जिससे हम बैठक में नहीं गए ।बैठक में पार्षद ,नगर परिषद में नियुक्त एल्डरमैन,मंडल अध्यक्ष सहित नगर परिषद अध्यक्ष भी बैठक में सम्मिलित नहीं हुए
इनका कहना है
एसडीएम हम लोगों को जनप्रतिनिधि नहीं समझती है और उनका रवैया आमजन के प्रति ठीक नहीं है
भाजपा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया
हम लोगों ने प्रभारी मंत्री को पवई एस डी एम को हटाने के लिये रविवार को ज्ञापन दिया था जब तक वह हटाई नहीं जाती तब तक किसी भी कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे
जमुना खटीक एल्डरमैन नगर परिषद पवई
भाजपा का शासन सुशासन पर आधारित है लेकिन निरंकुश अफसरशाही के कारण शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच रहा है यदि पवई एसडीएम को शीघ्र नहीं हटाया जाता तो नगर के व्यापारी जनप्रतिनिधि अधिवक्ता सामूहिक रूप से नगर बंद करेंगे
कृष्ण प्रताप सिंह कान्हू राजा युवा नेता भाजपा

