पन्ना मध्य प्रदेश
चांदा हार नाला के पास जुआ फड़ पर देवेन्द्रनगर पुलिस की दबिश
ताश के पत्तों से जुआ खेलते 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹20,100 नगद सहित ₹1,90,100 का मसरूका जप्त
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस द्वारा जुआ फड़ पर दबिश देकर 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी सहित कुल ₹1,90,100 का मसरूका जप्त किया गया।
बीते दिवस थाना देवेन्द्रनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चांदा हार नाला के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके से ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 07 आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी
शैलेन्द्र उर्फ राजा शुक्ला, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम बड़वारा।
प्रदीप उर्फ मटरू शर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बड़वारा।
अर्जुन सिसोदिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04 कंजड़ाना मोहल्ला, देवेन्द्रनगर।
गोपी सिसोदिया, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04 कंजड़ाना मोहल्ला, देवेन्द्रनगर।
नागेन्द्र द्विवेदी, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम भिलसाय।
जयहिन्द सिंह, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम भिलसाय।
अनिल सिसोदिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 04 कंजड़ाना मोहल्ला, देवेन्द्रनगर।
नगदी सहित वाहन एवं ताश के पत्ते जप्त
आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹20,100 नगद, 52 ताश के पत्ते, 02 मोटरसाइकिल एवं 01 स्कूटी, कुल ₹1,90,100 का मसरूका जप्त किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव, प्र.आर. लक्ष्मी नारायण यादव, आरक्षक भूरी सिंह, बृजेन्द्र रैकवार, रोहित बागरी एवं विक्रांत तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

