पवई मध्य प्रदेश
विजया दशमी (दशहरा) उत्सव में सजेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ
प्रसिद्ध लोकगायक जयसिंह राजा एवं पार्टी देंगे सुरों की प्रस्तुति
बुंदेलखंड की धरती पवई में इस बार दशहरा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। बस स्टैंड दुर्गोत्सव परिवार पवई के द्वारा बीते 68 वर्षों में विशेष आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष विजयादशमी दशहरा उत्सव में बस स्टैंड दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा भक्ति गीत,लोकगीत एवं विशेष नृत्य कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को शाम 7:30 बजे से बस स्टैंड प्रांगण, पवई में होगा। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण उत्तर प्रदेश के ललितपुर से आ रहे प्रसिद्ध लोकगीत गायक जयसिंह राजा एवं पार्टी की प्रस्तुति होगी। उनकी टीम सुरों और संस्कृति के संगम से श्रोताओं को बुंदेली लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति देगी।
इसके साथ ही कार्यक्रम में नृत्यांगनाओं की विशेष प्रस्तुति भी होगी। रंगारंग मंच पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्यांगनाएं लोक नृत्य की मनमोहक झलक पेश करेंगी, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
बस स्टैंड दुर्गोत्सव परिवार के दीपेंद्र सिंह परमार सहित समस्त परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, नागरिकों और लोक संस्कृति प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

