कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में
, बेटा और बेटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने भेजा जेल
कटनी/बड़वारा। पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने फरार चल रहे पिता, बेटे और बेटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम रोहनिया निवासी राघवेन्द्र सिंह ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर ने गाली-गलौज व मारपीट की, जबकि रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं नंदनी कचेर पर भी लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप है।
मामले में थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 441/26 के तहत BNS एवं SC/ST Act की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम के लगातार प्रयास के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- रामकिशोर कचेर, उम्र 50 वर्ष
- प्रदीप कचेर, उम्र 26 वर्ष
- नंदनी कचेर, उम्र 23 वर्ष
तीनों निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी हैं।
पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी सुयश पाण्डेय सहित सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक पवनराज, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक गोरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।






