UGC कानून और आरक्षण के विरोध में 7 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट पर स्वर्ण समाज का प्रदर्शन पं. राकेश मिश्रा का ऐलान—स्वर्ण समाज एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, मांगों को लेकर बुलंद होगी आवाज

 

UGC कानून और आरक्षण के विरोध में 7 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट पर स्वर्ण समाज का प्रदर्शन

पं. राकेश मिश्रा का ऐलान—स्वर्ण समाज एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, मांगों को लेकर बुलंद होगी आवाज

कटनी। UGC कानून और आरक्षण के विरोध को लेकर कटनी में स्वर्ण समाज ने आंदोलन का ऐलान किया है। 7 सितंबर सुबह 10 बजे से कटनी कलेक्ट्रेट गेट के बाहर स्वर्ण समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा ने मीडिया के सामने प्रदर्शन की घोषणा करते हुए कटनी के सभी स्वर्ण समाज के लोगों से एकजुट होकर कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की है।
पं. राकेश मिश्रा ने कहा कि UGC काला कानून और आरक्षण हटाओ की मांग को लेकर स्वर्ण समाज अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से 7 सितंबर सुबह 10 बजे से कटनी कलेक्ट्रेट गेट के बाहर आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया।
प्रदर्शन को लेकर स्वर्ण समाज के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब 7 सितंबर को कटनी कलेक्ट्रेट के बाहर होने वाले धरना-प्रदर्शन में कितनी संख्या में समाजजन जुटते हैं और उनकी मांगों पर प्रशासन का क्या रुख रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में पिता, बेटा और बेटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने भेजा जेल

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में , बेटा और बेटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस ने भेजा जेल कटनी/बड़वारा। पुरानी रंजिश को लेकर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने फरार चल रहे पिता, बेटे और बेटी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश … Read more

“बकाया जलकर पर आधी राहत, लाभ लेने 5 दिन बाकी” राहत योजना के अब सिर्फ 5 दिन शेष, शनिवार को भी खुले निगम के कैश काउंटर घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर उपभोक्ता उठा सकेंगे छूट का लाभ

“बकाया जलकर पर आधी राहत, लाभ लेने 5 दिन बाकी” राहत योजना के अब सिर्फ 5 दिन शेष, शनिवार को भी खुले निगम के कैश काउंटर घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर उपभोक्ता उठा सकेंगे छूट का लाभ कटनी। जलकर राहत योजना के तहत बकाया जलकर की राशि एकमुश्त जमा करने पर मिलने वाली 50 प्रतिशत … Read more