Home » कटनी » कटनी » कटनी में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा! रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस को देख चालक फरार

कटनी में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा! रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस को देख चालक फरार

News Portal Development Companies In India

कटनी में अवैध रेत परिवहन पर पुलिस का शिकंजा! रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, पुलिस को देख चालक फरार

बिना वैध दस्तावेज के किया जा रहा था रेत का परिवहन, ग्राम कांटी-मुहास के बीच लावारिस हालत में मिला महिंद्रा ट्रैक्टर

कटनी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़वारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस को देखकर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, 03 नवंबर 2026 को बड़वारा पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम कांटी-मुहास के बीच लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी। वाहन के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। हालांकि, पुलिस को देखकर चालक मौके से भाग निकला।

पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि रामनाथ साकेत, आरक्षक रवि कुमार कोरी एवं आरक्षक आकाश रावत की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?