Home » कटनी » कटनी में लूटकांड का 5 महीने से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार! झिंझरी पुलिस ने बिछाया जाल, पिस्टल का जिंदा कारतूस भी बरामद

कटनी में लूटकांड का 5 महीने से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार! झिंझरी पुलिस ने बिछाया जाल, पिस्टल का जिंदा कारतूस भी बरामद

News Portal Development Companies In India

कटनी में लूटकांड का 5 महीने से फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार! झिंझरी पुलिस ने बिछाया जाल, पिस्टल का जिंदा कारतूस भी बरामद

पिता-पुत्र को रास्ते में रोककर कट्टा दिखाते हुए लूटी थी मोटरसाइकिल, मुख्य आरोपी पहले ही जा चुका है जेल; दूसरा आरोपी भी पहुंचा सलाखों के पीछे।

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी झिंझरी पुलिस को लूट के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पिता-पुत्र को हथियार दिखाकर मोटरसाइकिल लूटने के मामले में पिछले पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के अमृतसर जिले का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल का एक जिंदा राउंड भी जब्त किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल कटनी भेज दिया गया।

क्या थी वारदात?

मामला 21 मई 2026 का है। फरियादी अपने पिता के साथ बढ़ई का काम करने ग्राम गैतरा से धरमपुरा मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान पिपरौंध से जयंतीनगर मार्ग पर करीब 250 मीटर आगे दो लोगों ने रास्ता रोकने का प्रयास किया। आरोपियों में से एक के हाथ में कट्टे जैसा हथियार था। फरियादी के नहीं रुकने पर एक आरोपी ने उसके पिता का हाथ पकड़कर खींच दिया, जिससे वे मोटरसाइकिल से गिर गए। इसके बाद आरोपियों ने फरियादी के सिर पर कट्टा लगाकर उसे वाहन से उतरने को मजबूर किया और मोटरसाइकिल लेकर जबलपुर-कटनी हाईवे की ओर फरार हो गए।

पंजाब का आरोपी पांच महीने बाद गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस मुख्य आरोपी मनराज उर्फ मनमोहित सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जो वर्तमान में जिला जेल कटनी में बंद है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे दूसरे आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (34 वर्ष), निवासी मजीठा, जिला अमृतसर (पंजाब) को 02 नवंबर 2026 को पुलिस ने रणनीतिक तरीके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल का एक जिंदा राउंड भी बरामद किया गया।

इनकी रही अहम भूमिका

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी एवं थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में सउनि शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक चंद्रकमल पांडे एवं संजय यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?