“बकाया जलकर पर आधी राहत, लाभ लेने 5 दिन बाकी”
राहत योजना के अब सिर्फ 5 दिन शेष, शनिवार को भी खुले निगम के कैश काउंटर
घर बैठे ऑनलाइन भुगतान कर उपभोक्ता उठा सकेंगे छूट का लाभ
कटनी। जलकर राहत योजना के तहत बकाया जलकर की राशि एकमुश्त जमा करने पर मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए अब केवल पांच दिन शेष हैं। योजना की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 है। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा शासकीय अवकाश शनिवार को भी निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों सहित सुभाष चौक के कैश काउंटर को खुला रखने की व्यवस्था की गई है।
बकायेदार उपभोक्ता यदि किसी कारणवश निगम कार्यालय आने की असमर्थ है तो वे ई-नगरपालिका करदाता पोर्टल
https://www.enagarpalika.mp.gov.in एवं
मोबाइल ऐप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mpuadd.enpcitizen
के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन बकाया जलकर जमा कर योजना के तहत मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
निगम प्रशासन ने जलकर बकायेदारों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते एकमुश्त बकाया राशि जमा कर आधी राशि की राहत का लाभ उठाएं।






