Home » Uncategorized » पवई एस डी एम की कार्यप्रणाली को लेकर विधायक प्रहलाद लोधी ने पत्र लिखकर प्रभारी मंत्री से की हटाए जाने की मांग लापरवाही और जनविरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण की मांग

पवई एस डी एम की कार्यप्रणाली को लेकर विधायक प्रहलाद लोधी ने पत्र लिखकर प्रभारी मंत्री से की हटाए जाने की मांग लापरवाही और जनविरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण की मांग

News Portal Development Companies In India

पन्ना मध्य प्रदेश

पवई एस डी एम की कार्यप्रणाली को लेकर विधायक प्रहलाद लोधी ने पत्र लिखकर प्रभारी मंत्री से की हटाए जाने की मांग

लापरवाही और जनविरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण की मांग

पवई। पवई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) समीक्षा जैन की कार्यप्रणाली को लेकर अब पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से शिकायत की है। विधायक ने पत्र के माध्यम से एस डी एम पर घोर लापरवाही एवं जनविरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तत्काल स्थानांतरण अथवा उचित कार्रवाई की मांग की है।
विधायक द्वारा प्रभारी मंत्री को भेजे गए पत्र में पवई विधानसभा क्षेत्र की आम जनता द्वारा प्रस्तुत हस्ताक्षरित ज्ञापन का हवाला दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि वर्तमान एस डी एम के असंवेदनशील रवैये से जनता और किसान परेशान हैं।

विधायक ने गिनाईं प्रमुख समस्याएं
शिकायत पत्र में शासकीय कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा गया है कि आम जनता और किसानों की समस्याओं में लगातार टालमटोल की जा रही है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
वहीं, राजस्व न्यायालय (SDM कोर्ट) में नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरण वर्षों से लंबित होने का आरोप लगाया गया है। पत्र के अनुसार बार-बार तारीख मिलने से किसानों का समय और धन बर्बाद हो रहा है।
विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि दूर-दराज के ग्रामीणों और पीड़ितों से सीधे संवाद करने के बजाय उन्हें घंटों इंतजार कराया जाता है। इससे प्रशासन के प्रति जनता में असंतोष बढ़ रहा है और शासन की जनहितैषी छवि प्रभावित हो रही है।
तत्काल कार्रवाई की मांग
विधायक प्रहलाद लोधी ने प्रभारी मंत्री से संलग्न ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए SDM पवई को तत्काल स्थानांतरित करने अथवा उचित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
गौरतलब है कि पवई क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष निधि पटेरिया सहित क्षेत्रवासियों ने SDM की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए प्रभारी मंत्री को शिकायती पत्र सौंपा है। इसके पूर्व ग्रामीणों ने पवई एस डी एम की विधायक से शिकायत की थी।

प्रभारी मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
भाजपा मंडल अध्यक्ष, अधिवक्ता संघ और सामाजिक संगठनों ने प्रभारी मंत्री से पूरे मामले की जांच कराते हुए पवई एस डी एम को हटाने की मांग की है। प्रभारी मंत्री इंदल सिंह परमार ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विधायक प्रहलाद सिंह लोधी के पत्र और ग्रामीणों की शिकायतों के बाद अब यह मामला स्थानीय प्रशासन और शासन स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों की शिकायत से बढ़ी चर्चा
आम जनता से जुड़ी शिकायतों के बाद जब भाजपा मंडल अध्यक्ष और विधायक स्वयं प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो क्षेत्र में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर इस मामले में क्या कार्रवाई होती है और क्या एसडीएम की कार्यप्रणाली की जांच कराई जाती है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

अनादि निधन पर्यूषण महापर्व दस लक्षण धर्मोंकी आराधना पूजन कल से शुरू आत्म शुद्धि और साधना के लिए दस दिनों तक बृत उपवास साधना करेंगे जैन धर्म अनुयाई पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना हेतु तैयारियां जारी

अनादि निधन पर्यूषण महापर्व दस लक्षण धर्मोंकी आराधना पूजन कल से शुरू आत्म शुद्धि और साधना के लिए दस दिनों तक बृत उपवास साधना करेंगे जैन धर्म अनुयाई पवई में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ त्याग तपस्या साधना हेतु तैयारियां जारी