Home » कटनी » कटनी » राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर कटनी में जश्न, थाना तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर कटनी में जश्न, थाना तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

News Portal Development Companies In India

राजस्थान में कांग्रेस की जीत पर कटनी में जश्न, थाना तिराहा पर कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारों से गूंजा माहौल, जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला बोले– राजस्थान की सफलता ने मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में भरा नया उत्साह

कटनी। राजस्थान के पंचायत स्तरीय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मिली सफलता के बाद कटनी में जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा विजय उत्सव मनाया गया। थाना तिराहा पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान ‘राजस्थान तो झांकी है, मध्यप्रदेश बाकी है’ के नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

विजय उत्सव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की चुनावी सफलता को संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत से जोड़ते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने की बात कही।

राजस्थान की जीत से मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा : अमित शुक्ला

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में मिली सफलता कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के मुद्दों और अधिकारों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों को नई ऊर्जा देने वाली है।

उन्होंने आगे कहा कि राजस्थान की सफलता से मध्यप्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है। अब सभी कार्यकर्ताओं को आपसी एकजुटता बनाए रखते हुए संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान देना होगा। जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को उठाना और उनकी आवाज बनना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि राजस्थान में मिली सफलता को आगामी राजनीतिक संघर्षों के लिए एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ पार्टी की गतिविधियों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

विजय उत्सव में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, डॉ. सनत तिवारी, नारायण निषाद, बुद्धि महाराज, गप्पू भाईजान, संजय गुप्ता, गुलाम जाफर, रमेश अहिरवार, राजेश निषाद, कपिल पटेल, सलाहुद्दीन खान, शशि शेखर भारद्वाज, रवि जायसवाल, मनोज वर्मा, हर्षित मिश्रा, विनायक नामदेव एवं गौरव श्रीवास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

 पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की संवेदनशीलता से खत्म हुआ कनेरी का धरना, पूरी रात ग्रामीणों के साथ डटे रहे अधिकारी बाघों के बीच कोर क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा बनी रही सर्वोच्च प्राथमिकता, क्षेत्र संचालक और उप संचालक ने खुले आसमान के नीचे बिताई रात; वरिष्ठ अधिकारियों के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने स्वेच्छा से समाप्त किया धरना