बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग बालक 24 घंटे में दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
कटनी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़वारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक 15 वर्षीय नाबालिग बालक को महज 24 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को बालक के परिजन ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 15 वर्षीय नाबालिग बेटा लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे कहीं ले जाने की आशंका है। शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 512/26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस टीम ने नाबालिग की तलाश के लिए गठित टीम के साथ तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 सितंबर 2026 को नाबालिग बालक को दस्तयाब कर लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई।
इनकी रही विशेष भूमिका
दस्तयाबी की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि मोनेन्द्र सिंह, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत तथा सायबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की विशेष भूमिका रही
बड़वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग बालक 24 घंटे में दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
The Bharat Varsh
- Also Read This

