Home » कटनी » वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, कटनी से कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, कटनी से कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान

News Portal Development Companies In India

वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की महारैली, कटनी से कार्यकर्ताओं की भागीदारी का आह्वान

सांसद कल्याण काले और विधायक नारायण पट्टा ने उठाया मताधिकार की रक्षा का मुद्दा, जिला कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

कटनी। कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली को लेकर कटनी जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का मुद्दा उठाते हुए कार्यकर्ताओं से महारैली में शामिल होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सांसद कल्याण काले और मंडला जिले की बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण पट्टा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सिंह की मौजूदगी में दिल्ली महारैली की तैयारियों और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

सांसद कल्याण काले और विधायक नारायण पट्टा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता के वोट का सम्मान और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता आवश्यक है। कांग्रेस कथित वोट चोरी के मुद्दे पर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर महारैली में भागीदारी करने की अपील की।

अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर

जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष निर्वाचन व्यवस्था लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता कथित वोट चोरी के मुद्दे को जनता के बीच उठाते हुए पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग करेंगे।

उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने तथा दिल्ली में आयोजित महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आगामी रणनीति और संगठनात्मक भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महाराष्ट्र से राजा गोदिक्षण, प्रभारी दुर्गेश पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व विधायक बसंत सिंह, प्रेम बत्रा, प्रियदर्शन गौर, राकेश जैन कक्का, राकेश द्विवेदी गुड्डू, प्रशांत जायसवाल, विजय पटेल, महेंद्र जैन, जीतू गुप्ता, अजय जैसवानी, कमल पांडे, मोहम्मद इजराइल, आनंद पटेल, अजय खटीक, राहुल होतवानी, कल्लू दास बैरागी, संतोष यादव, मुकेश परोहा, रंजीत सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता और जालिम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वोट बचाओ, देश बचाओ — लोकतंत्र बचाओ।

जिला कांग्रेस कमेटी, कटनी

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

कटनी में 3 लाख के कथित जुआ कांड में CCTV फुटेज खोल सकता है राज! गोविंद गुप्ता की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल आदर्श कॉलोनी मोड़ स्थित होटल में बंद कमरे में जुआ फड़ चलने का आरोप, कई लोगों के नाम चर्चा में; पुलिस CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आ सकती है घटना की पूरी कड़ी

कटनी में 3 लाख के कथित जुआ कांड में CCTV फुटेज खोल सकता है राज! गोविंद गुप्ता की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल आदर्श कॉलोनी मोड़ स्थित होटल में बंद कमरे में जुआ फड़ चलने का आरोप, कई लोगों के नाम चर्चा में; पुलिस CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आ सकती है घटना की पूरी कड़ी