शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में निवार पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र की चौकी निवार पुलिस ने शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी माधवनगर शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में चौकी निवार प्रभारी अंजनी मिश्रा ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
चौकी निवार पुलिस ने 16 सितंबर 2026 को दशरथ सिंह पिता बाबूलाल, उम्र 55 वर्ष तथा बदली बाई पति दशरथ सिंह, उम्र 36 वर्ष, दोनों निवासी निवार, थाना माधवनगर, जिला कटनी को अपराध क्रमांक 989/26, धारा 296(ब), 119(1), 351(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में इनकी रही मुख्य भूमिका:
पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा, सउनि राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव, देवेश कोस्टा एवं आरक्षक अरविंद की मुख्य भूमिका रही।

