Home » कटनी » नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा; चालक हिरासत में, ट्रक जब्त

नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा; चालक हिरासत में, ट्रक जब्त

News Portal Development Companies In India

नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ दर्दनाक हादसा; चालक हिरासत में, ट्रक जब्त

​कटनी। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नायरा पेट्रोल पंप के समीप उस वक्त हुआ जब गलत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तीनों लोग कोड़िया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आए ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे में कोड़िया निवासी राममिलन नापित (45) और ठितबार निवासी रामसुजान नापित (40) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कोड़िया निवासी अभिषेक नापित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें डायल-112 की मदद से बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
​घटना के बाद मौके पर पहुंची बड़वारा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है तथा मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

30 साल से फल बेचकर परिवार पाल रहे बुजुर्ग की दुकान पर कब्जे का आरोप, नगर निगम में शिकायत के बाद दोबारा लगवाई दुकान गोल बाजार में गरीब फल विक्रेता शंकरलाल साहू ने रिक्की नामक युवक व साथियों पर तख्ता हटाकर जगह कब्जाने और धमकी देने के लगाए आरोप