Home » कटनी » कटनी में बेखौफ बदमाश! जालपा मंदिर से लौट रहे किशोर कांचकार पर पत्थर से हमला, सोने की चेन लूटकर फरार

कटनी में बेखौफ बदमाश! जालपा मंदिर से लौट रहे किशोर कांचकार पर पत्थर से हमला, सोने की चेन लूटकर फरार

News Portal Development Companies In India

कटनी में बेखौफ बदमाश! जालपा मंदिर से लौट रहे किशोर कांचकार पर पत्थर से हमला, सोने की चेन लूटकर फरार

मिलन चौराहे के पास वारदात से मचा हड़कंप, घायल दूध व्यापारी निजी अस्पताल में भर्ती; कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जालपा मड़िया मंदिर के पास मिलन चौराहे पर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं दूध व्यापारी किशोर कांचकार पर एक अज्ञात बदमाश ने कथित तौर पर लूट के इरादे से पत्थर से हमला कर दिया। हमले में घायल किशोर कांचकार की सोने की चेन लूटकर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

दर्शन कर लौटते समय किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोर कांचकार जालपा मड़िया मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिलन चौराहे के पास अज्ञात बदमाश ने उन पर पत्थर से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में वे घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गया।

निजी अस्पताल में उपचार जारी

घटना के बाद घायल किशोर कांचकार को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

प्रमुख चौराहे पर वारदात, सुरक्षा पर सवाल

शहर के प्रमुख चौराहे के पास इस तरह हमला कर चेन लूटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक कब पहुंचती है। फिलहाल घटना के वास्तविक घटनाक्रम और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

कटनी में 3 लाख के कथित जुआ कांड में CCTV फुटेज खोल सकता है राज! गोविंद गुप्ता की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल आदर्श कॉलोनी मोड़ स्थित होटल में बंद कमरे में जुआ फड़ चलने का आरोप, कई लोगों के नाम चर्चा में; पुलिस CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आ सकती है घटना की पूरी कड़ी

कटनी में 3 लाख के कथित जुआ कांड में CCTV फुटेज खोल सकता है राज! गोविंद गुप्ता की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल आदर्श कॉलोनी मोड़ स्थित होटल में बंद कमरे में जुआ फड़ चलने का आरोप, कई लोगों के नाम चर्चा में; पुलिस CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आ सकती है घटना की पूरी कड़ी