Home » पन्ना » पन्ना में जेके सीमेंट की पहल से बदली युवाओं की तस्वीर, 98 उद्यमियों ने शुरू किया अपना कारोबार

पन्ना में जेके सीमेंट की पहल से बदली युवाओं की तस्वीर, 98 उद्यमियों ने शुरू किया अपना कारोबार

News Portal Development Companies In India

पन्ना में जेके सीमेंट की पहल से बदली युवाओं की तस्वीर, 98 उद्यमियों ने शुरू किया अपना कारोबार

6,345 युवाओं तक पहुंचा उद्यमिता विकास कार्यक्रम, 4.15 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरित; नौकरी तलाशने के बजाय अब दूसरों को रोजगार दे रहे युवा

पन्ना, मध्यप्रदेश। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में जेके सीमेंट ने भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट (BYST) के साथ मिलकर पहल की है। उद्यमिता विकास कार्यक्रम के माध्यम से पन्ना जिले के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस पहल से युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम के तहत अब तक पन्ना क्षेत्र के 6,345 युवाओं तक पहुंचकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। इनमें से 756 युवाओं की करियर काउंसलिंग की गई, जबकि 265 युवाओं को व्यावसायिक एवं उद्यमिता कौशल का गहन प्रशिक्षण दिया गया। युवाओं को कारोबार की बारीकियां समझाने और व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने में मदद के लिए 130 अनुभवी मेंटर्स का नेटवर्क भी तैयार किया गया है।

98 युवाओं ने खड़े किए अपने उद्यम

इस पहल के परिणामस्वरूप पन्ना जिले में अब तक 98 उद्यमियों ने अपने कारोबार शुरू किए हैं। ये युवा स्वयं का व्यवसाय संचालित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर तैयार कर रहे हैं। इनके कारोबार से सप्लाई चेन, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं को भी प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

4.15 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता

युवाओं के व्यावसायिक विचारों को वास्तविक कारोबार में बदलने और मौजूदा उद्यमों को मजबूत करने के लिए विभिन्न बैंकों के सहयोग से 4.15 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया है। वित्तीय सहायता से युवाओं को अपने व्यवसाय की शुरुआत करने और उसे आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।

नौकरी तलाशने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे युवा

जेके सीमेंट और भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट की संयुक्त पहल का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के जरिए युवाओं को अपने कौशल, संसाधनों और व्यावसायिक योजनाओं के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

पन्ना जैसे जिले में स्थानीय युवाओं द्वारा नए उद्यम स्थापित करना रोजगार सृजन और आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। स्वयं का व्यवसाय शुरू करने वाले युवा अब केवल रोजगार पाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी काम के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले समय में पन्ना जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

कटनी में 3 लाख के कथित जुआ कांड में CCTV फुटेज खोल सकता है राज! गोविंद गुप्ता की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल आदर्श कॉलोनी मोड़ स्थित होटल में बंद कमरे में जुआ फड़ चलने का आरोप, कई लोगों के नाम चर्चा में; पुलिस CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आ सकती है घटना की पूरी कड़ी

कटनी में 3 लाख के कथित जुआ कांड में CCTV फुटेज खोल सकता है राज! गोविंद गुप्ता की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल आदर्श कॉलोनी मोड़ स्थित होटल में बंद कमरे में जुआ फड़ चलने का आरोप, कई लोगों के नाम चर्चा में; पुलिस CCTV फुटेज खंगाले तो सामने आ सकती है घटना की पूरी कड़ी