Home » कटनी » निगम की सेवाओं हेतु जारी टोल फ्री नंबर से अब तक हुआ 1528 शिकायतों का निराकरण सार्वजनिक स्थलों पर अंकित कराए जा रहे संपर्क नंबर, घर बैठे निगम तक अपनी समस्या पहुंचा रहे नागरिक

निगम की सेवाओं हेतु जारी टोल फ्री नंबर से अब तक हुआ 1528 शिकायतों का निराकरण सार्वजनिक स्थलों पर अंकित कराए जा रहे संपर्क नंबर, घर बैठे निगम तक अपनी समस्या पहुंचा रहे नागरिक

News Portal Development Companies In India

निगम की सेवाओं हेतु जारी टोल फ्री नंबर से अब तक हुआ 1528 शिकायतों का निराकरण

सार्वजनिक स्थलों पर अंकित कराए जा रहे संपर्क नंबर, घर बैठे निगम तक अपनी समस्या पहुंचा रहे नागरिक

कटनी। नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब एक फोन कॉल के जरिए निगम प्रशासन तक पहुंच रहा है। नगर निगम कटनी द्वारा नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण एवं आमजन को सहज संपर्क माध्यम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी टोल फ्री नंबर अब उपयोगी साबित हो रहे हैं। इस व्यवस्था को अधिकाधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर टोल फ्री नंबरों का लेखन भी कराया जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर नागरिक बिना किसी परेशानी के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए 14420 एवं 1800-233-0877 टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य, अतिक्रमण सहित निगम से संबंधित अन्य समस्याओं की शिकायत कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम तक पहुंचाई जा सकती है। सार्वजनिक स्थलों पर इन नंबरों का प्रदर्शन होने से नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क माध्यम तलाशने की आवश्यकता नहीं होगी।

1528 शिकायतों का कराया गया निराकरण

निगम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। सोमवार 2 नवंबर तक टोल फ्री नंबरों के माध्यम से प्राप्त कुल 1745 शिकायतों में से 1528 शिकायतों का निराकरण कराया जा चुका है। जिसने जल प्रदाय की 47, विद्युत शाखा की 10, लोक निर्माण शाखा की 32, अतिक्रमण की 3, हांका गैंग की 28, एम.एस.डब्लू. की 61 एवं स्वच्छता की 37 शिकायतें शामिल है।
यह व्यवस्था नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना अपनी समस्याएं दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही निगम प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम बन रही है।

शिकायत से समाधान तक विभागीय निगरानी

टोल फ्री नंबरों पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर उनके निराकरण की नियमित निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य केवल शिकायत दर्ज करना नहीं, बल्कि समस्या के समाधान तक उसकी प्रगति पर नजर रखना है। इससे विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करने और नागरिकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने में भी सहायता मिल रही है।

नागरिकों से टोल फ्री नंबरों के उपयोग की अपील

निगम प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि नगर निगम से संबंधित किसी भी मूलभूत सुविधा की समस्या होने पर जारी टोल फ्री नंबरों का उपयोग कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं की जानकारी समय पर प्रशासन तक पहुंचेगी और उनके निराकरण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत घर का सपना होगा आसान, गृह ऋण पर मिलेगा 1.80 लाख रुपये तक ब्याज अनुदान आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम आय वर्ग के पात्र परिवारों को मिलेगी राहत, 25 लाख रुपये तक के गृह ऋण पर योजना का लाभ

बस स्टैंड में नियमों की अनदेखी करने वालों पर निगम की कार्यवाही, पांच कबाड़ व्यवसायियों पर 15 हजार रूपये जुर्माना अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई, फायर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर गैस सिलेंडर जब्त

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत घर का सपना होगा आसान, गृह ऋण पर मिलेगा 1.80 लाख रुपये तक ब्याज अनुदान आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यम आय वर्ग के पात्र परिवारों को मिलेगी राहत, 25 लाख रुपये तक के गृह ऋण पर योजना का लाभ

बस स्टैंड में नियमों की अनदेखी करने वालों पर निगम की कार्यवाही, पांच कबाड़ व्यवसायियों पर 15 हजार रूपये जुर्माना अवैध गैस रिफिलिंग पर भी कार्रवाई, फायर सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर गैस सिलेंडर जब्त