Home » पन्ना » वन सुरक्षा पखवाड़े में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शाहनगर में एक एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

वन सुरक्षा पखवाड़े में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शाहनगर में एक एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

News Portal Development Companies In India

वन सुरक्षा पखवाड़े में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, शाहनगर में एक एकड़ वनभूमि को अतिक्रमण से कराया मुक्त

बिहरिया बीट में बागड़ और पत्थर की दीवार बनाकर कब्जे की थी तैयारी, वन अमले ने मौके पर पहुंचकर हटाई अवैध घेराबंदी; वनभूमि की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान जारी

पन्ना। वनभूमि पर अवैध कब्जे की कोशिशों के खिलाफ दक्षिण पन्ना वनमंडल ने सख्त रुख अपनाते हुए शाहनगर वन परिक्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने बिहरिया बीट में लगभग एक एकड़ वनभूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया। अतिक्रमणकारियों द्वारा वनभूमि पर बागड़ लगाकर और पत्थरों की दीवार बनाकर कब्जा करने की तैयारी की जा रही थी। सूचना मिलने पर सक्रिय हुए वन अमले ने मौके पर पहुंचकर अवैध घेराबंदी हटाई और वनभूमि को अतिक्रमण से सुरक्षित कराया।

जानकारी के अनुसार दक्षिण पन्ना वनमंडल में 12 से 24 नवंबर 2026 तक वन सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वनभूमि पर अवैध कब्जे, पेड़ों की अवैध कटाई और वन्यजीवों के शिकार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान 21 नवंबर को शाहनगर रेंज की बिहरिया बीट में लगभग एक एकड़ वनभूमि पर अतिक्रमण किए जाने का प्रयास सामने आया। यहां बागड़ एवं पत्थरों की दीवार बनाकर वनभूमि को घेरने की कोशिश की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। वनकर्मियों ने अतिक्रमण के उद्देश्य से की गई बाड़बंदी और पत्थर की दीवार को हटाकर वनभूमि को कब्जे से बचाया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण का प्रयास सफल नहीं हो सका।

वन अमले और सुरक्षा श्रमिकों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में मरहा परिक्षेत्र सहायक आर.पी. सिंह पटेल, देवरा बीट प्रभारी विनोद कुमार वर्मा, मरहा बीट प्रभारी प्रकाश कुमार गुप्ता, रैगुवां बीट प्रभारी आशीष कुमार पाण्डेय, ताला बीट गार्ड उदयभान सिंह, बिहरिया बीट गार्ड के.के. गुप्ता, धौवापुरा बीट गार्ड दुर्गा सिंह एवं वन सुरक्षा समिति के सुरक्षा श्रमिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वनभूमि की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त और निगरानी

दक्षिण पन्ना वनमंडल द्वारा वन सुरक्षा पखवाड़े के दौरान जंगलों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। वन क्षेत्रों में नियमित गश्त के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि वनभूमि पर अतिक्रमण, अवैध वृक्ष कटाई और वन्यजीवों के शिकार जैसी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

शाहनगर रेंज में की गई इस कार्रवाई से वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वनभूमि पर अवैध कब्जे की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जंगलों की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Will the middle class get relief from the first general budget of Modi 3.0?

 पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों की संवेदनशीलता से खत्म हुआ कनेरी का धरना, पूरी रात ग्रामीणों के साथ डटे रहे अधिकारी बाघों के बीच कोर क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा बनी रही सर्वोच्च प्राथमिकता, क्षेत्र संचालक और उप संचालक ने खुले आसमान के नीचे बिताई रात; वरिष्ठ अधिकारियों के भरोसे के बाद ग्रामीणों ने स्वेच्छा से समाप्त किया धरना